दिशा सालियान केस में CBI का बड़ा एक्शन, FIR दर्ज कर जांच शुरू

मुंबई : दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। लगभग छह साल पुराने इस मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने

दिशा सालियान
दिशा सालियान-सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

मुंबई : दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। लगभग छह साल पुराने इस मामले में CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह मामला अपने हाथ में लिया है।

Read More : धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई कोलकाता से अरेस्ट

रीसेंट अपडेट के अनुसार, दिशा के पिता सतीश सालियान ने अपने वकील नीलेश ओझा के साथ पहुंचकर CBI अधिकारियों के सामने चार घंटे से भी अधिक समय तक अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ कथित रूप से गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने अपने बयान में एक अभिनेता और एक राजनेता का नाम भी शामिल किया है।

बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई का एक्शन

सतीश सालियान ने अपनी बेटी की मौत को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उनकी हत्या की गई। उन्होंने मामले में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों और पुलिसकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, ये सभी दावे फिलहाल जांच का हिस्सा हैं और इनकी प्रामाणिकता सीबीआई की पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को सीबीआई को मामले की निष्पक्ष जांच करने और FIR दर्ज करने का आदेश दिया था। अदालत ने सीबीआई के मुंबई क्षेत्र के जॉइंट डायरेक्टर को एक अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी को जांच अधिकारी (आईओ) नियुक्त करने का निर्देश दिया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि पर्याप्त सबूत न मिलने तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाना चाहिए।

2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत

दिशा सालियान एक सेलिब्रिटी मैनेजर थीं और उन्होंने कुछ समय के लिए दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी काम किया था। 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक बहुमंजिला इमारत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी। उस दौरान मुंबई पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट (एडीआर) के रूप में दर्ज किया था और बाद में अपनी जांच में इसे आत्महत्या बताया था। पुलिस ने किसी भी तरह की साजिश या फाउल प्ले से इनकार किया था।

आदित्य ठाकरे ने आरोपों को बताया था निराधार

इस मामले में सतीश सालियान की याचिका में शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे का नाम भी सामने आया था। हालांकि, आदित्य ठाकरे ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि उनका दिशा की मौत से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इसे अपनी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करार दिया था। अब सीबीआई द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद इस मामले से जुड़ी परिस्थितियों, घटना की रात की जानकारियों और अब तक लगाए गए आरोपों की दोबारा गहन पड़ताल की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *