धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर प्रिंस खान का भाई कोलकाता से अरेस्ट

धनबाद : धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से धर दबोचा है। बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुबई भागने की फिराक में

गैंगस्टर प्रिंस खान
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान और बंटी खान

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : धनबाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता से धर दबोचा है। बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुबई भागने की फिराक में था, लेकिन उड़ान भरने से ठीक पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किया है। बंटी खान पर हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश रचने जैसे एक दर्जन से भी अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी।

Read More : रांची में कडरू से अगवा युवक 120 मिनट में सकुशल बरामद, SSP का एक्शन

दुबई भागने की थी पूरी तैयारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छुपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर दुबई भागने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही धनबाद पुलिस की एक विशेष टीम ने कोलकाता में दबिश दी और स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।

एयरपोर्ट से पहले भी हो चुकी है गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी

बंटी खान से पहले धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था, जो दुबई भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बंटी खान की गिरफ्तारी से वासेपुर गिरोह के वित्तीय लेनदेन और रंगदारी नेटवर्क को गहरा झटका लगेगा। फिलहाल धनबाद पुलिस बंटी खान को ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लाने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। उससे पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों और विदेश में बैठे प्रिंस खान के नेटवर्क के बारे में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *