मेड इन USA हथियार के साथ जीजा-साला गिरफ्तार

चतरा: चतरा जिले की कुंदा थाना पुलिस ने यूएसए मेड अवैध पिस्टल के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी पिंजनी गांव के पड़रियाबर स्थित तीन मोहान इलाके से हुई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मांझीपाड़ा गांव निवासी दशरथ कुमार भारती

जीजा-साला गिरफ्तार

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: चतरा जिले की कुंदा थाना पुलिस ने यूएसए मेड अवैध पिस्टल के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।  दोनों की गिरफ्तारी पिंजनी गांव के पड़रियाबर स्थित तीन मोहान इलाके से हुई है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मांझीपाड़ा गांव निवासी दशरथ कुमार भारती और एकता गांव के मरगड़ा टोला निवासी विक्रम कुमार के रूप में हुई है।

गिरफ्तार दोनों अपराधी रिश्ते में जीजा-साला हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार अपराधियों के पास से मेड इन यूएसए No 11 लिखा अवैध देशी पिस्टल के अलावा 9 एमएम का एक जिंदा कारतूस, दो मिस फायर गोली औप घटना में प्रयुक्त होने वाला हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त किया गया है।

also read : निशा भगत आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान, 7 दिन में मांगी रिपोर्ट

एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुंदा थाना क्षेत्र के एकता गांव में कुछ संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने का योजना बना रहे  हैं। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद कुंदा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने इलाके में सघन छापेमारी अभियान चलायाय इसी दौरान पिंजनी के पड़रियाबर टोला के तीन मोहान के पास पुलिस को देखकर एक बाइक सवार व्यक्ति भागने लगा। जिसे टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक 9 एमएम का देसी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद किया गया।

also read : रघुवर दास ने परिवार के साथ की गोवर्धन पूजा, गौ संरक्षण का दिया संदेश

साथ ही उसके पास से दो मिस फायर गोली और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।  गिरफ्तार अपराधी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके साला ने इलाके के बड़े कारोबारियों को टारगेट करने के उद्देश्य से उसे अवैध हथियार उपलब्ध कराया है। इसके बाद उसके साले विक्रम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी दशरथ का आपराधिक इतिहास है, उसके विरुद्ध कुंदा थाना में ही एक अन्य कांड पहले से दर्ज है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों जीजा-साला मिलकर कुंदा इलाके में सक्रिय बड़े स्वर्ण और अन्य कारोबारियों को निशाना बनाकर दहशत फैलाने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को दबोच लिया और उनके मनसुबों पर पानी फेर दिया।

also read : जनवरी से बदल जाएगी 12 जोड़ी ट्रेनों की पहचान, पुराने नंबरों पर नहीं चलेंगी ये एक्सप्रेस ट्रेनें

 

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *