रघुवर दास ने परिवार के साथ की गोवर्धन पूजा, गौ संरक्षण का दिया संदेश

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता के संरक्षण और सम्मान का संदेश देते हुए लोगों से उनकी सेवा के

गोवर्धन पूजा
रघुवर दास ने परिवार के साथ की गोवर्धन पूजा।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर जमशेदपुर स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता के संरक्षण और सम्मान का संदेश देते हुए लोगों से उनकी सेवा के लिए आगे आने की अपील की। पूजा में उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू सह जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू भी शामिल हुईं।

Read More : छठ पर घर जाना हुआ महंगा, रांची से पटना का हवाई किराया 12 हजार

एग्रीको आवास पर परिवार के साथ की पूजा

रघुवर दास ने जमशेदपुर के एग्रीको स्थित अपने आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोवर्धन पूजा की। इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों ने गौ माता की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आस्था और परंपरा का पर्व नहीं है, बल्कि यह गौ माता के संरक्षण और उनके प्रति सम्मान का संदेश भी देता है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। उन्होंने लोगों से गौ माता की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।

भगवान श्रीकृष्ण से की सुख-समृद्धि की कामना

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करते हैं कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से हर परिवार खुशहाल रहे और समाज में प्रेम, सद्भाव व आपसी भाईचारा कायम रहे।

पूर्णिमा दास साहू ने भी दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर पूरे परिवार के साथ गौ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई। उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता का आशीर्वाद झारखंड के सभी लोगों पर बना रहे। साथ ही प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *