छठ पर घर जाना हुआ महंगा, रांची से पटना का हवाई किराया 12 हजार

रांची : छठ में अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर इस बार महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में तो टिकट की बुकिंग

छठ
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छठ में अपने घर लौटने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर इस बार महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है। रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में तो टिकट की बुकिंग भी बंद हो चुकी है। ऐसे में घर पहुंचने के लिए लोगों को बस और हवाई सफर का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन यहां भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बस और फ्लाइट का किराया भी आसमान छूने लगा है।

Read More : निशा भगत आत्महत्या मामला : थाना प्रभारी लाइन हाजिर, दो पर FIR

रांची से पटना, दरभंगा और समस्तीपुर जाने वाली बसों का किराया सामान्य दिनों के मुकाबले डेढ़ से दो गुना तक बढ़ गया है। वहीं, रांची से पटना जाने के लिए हवाई टिकट पर भी लोगों को तीन गुना तक ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। आमतौर पर रांची से पटना का हवाई किराया करीब 4 हजार रुपये रहता है, लेकिन छठ को लेकर 10 से 14 नवंबर के बीच टिकट के दाम बढ़कर 9 हजार से 12 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं। ऐसे में परिवार के साथ छठ मनाने और समय पर घर पहुंचने की चाह रखने वाले लोगों को मजबूरी में महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं।

पटना का बस किराया 2 हजार, दरभंगा के लिए 2500 रुपये

ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में यात्री बसों की ओर रुख कर रहे हैं। रांची के बस स्टैंड से लेकर ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म तक बिहार जाने वाली बसों की मांग बढ़ गई है। बढ़ती मांग के बीच बसों का किराया भी बढ़ा दिया गया है। रांची से पटना जाने के लिए एक सीट का किराया करीब 2 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, आधुनिक एसी बसों में दरभंगा जाने के लिए यात्रियों को 2500 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। समस्तीपुर जाने वाली बसों के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से समय पर टिकट मिलना भी मुश्किल होता जा रहा है।

नियमित ट्रेनों में नो रूम, कई गाड़ियों में 100 से ज्यादा वेटिंग

10 से 14 नवंबर के बीच बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति है। हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) में 12 नवंबर तक स्लीपर और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी में टिकट रिग्रेट हो चुका है। वहीं, 14 नवंबर तक सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं। पाटलिपुत्र, इस्लामपुर और भागलपुर जाने वाली नियमित ट्रेनों के स्लीपर क्लास में 80 से 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। पटना जनशताब्दी के सेकेंड सीटिंग में वेटिंग 127 और चेयरकार में 50 तक पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों के सामने महंगी बस और हवाई यात्रा के अलावा सीमित विकल्प बचे हैं। छठ के कारण बिहार जाने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ने से परिवहन के सभी साधनों पर दबाव बढ़ गया है।

स्पेशल ट्रेनों में 610 सीटें खाली, यात्रियों को मिल सकती है राहत

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग और बसों के बढ़ते किराये के बीच रेलवे की पूजा स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए राहत लेकर आई हैं। रांची से बिहार के अलग-अलग शहरों के लिए चलने वाली पांच प्रमुख स्पेशल ट्रेनों में स्लीपर की 489 और एसी श्रेणियों की 121 सीटें उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा सीटें 13 नवंबर को चलने वाली रांची-पूर्णिया स्पेशल में उपलब्ध हैं। इस ट्रेन में स्लीपर की 260 सीटें खाली हैं। वहीं, रांची-झंझारपुर स्पेशल में स्लीपर की 156 और थर्ड एसी इकोनॉमी की 94 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा पोत्तनूर-दरभंगा, गोंदिया-पटना और चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेनों में भी सीमित सीटें खाली हैं। ऐसे में यात्रियों के पास महंगी बस और हवाई यात्रा के बजाय स्पेशल ट्रेनों से कम खर्च में घर पहुंचने का विकल्प मौजूद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *