पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रांची/ रामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा न्यू बैरक स्थित बंद पड़ी खदान के समीप बीती रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर

शव बरामद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची/ रामगढ़।  रामगढ़ जिले के भुरकुंडा न्यू बैरक स्थित बंद पड़ी खदान के समीप बीती रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। 

मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई है। वह भुरकुंडा कोयलांचल क्षेत्र के पूर्व मुखिया द्वारिका करमाली के पुत्र थे. घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर भुरकुंडा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। 

पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। युवक की मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। 

also read ; ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस: दर्ज होगा बयान

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *