झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर: 12 घंटे में एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

पूर्वी सिंहभूम: पोटका प्रखंड की तेंतलापोड़ा पंचायत स्थित तेंतला टोला चारडीहा में ब्रेन मलेरिया की चपेट में आने से 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसका

झारखंड में ब्रेन मलेरिया

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम:  पोटका प्रखंड की तेंतलापोड़ा पंचायत स्थित तेंतला टोला चारडीहा में ब्रेन मलेरिया की चपेट में आने से 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

चारडीहा निवासी सीमांत भूमिज के तीन भाई-बहन मलेरिया से पीड़ित थे। परिजन पांच वर्षीय गोबिंद सरदार, आठ वर्षीय लक्ष्मण सरदार और 10 वर्षीय प्रिया सरदार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में पांच वर्षीय गोबिंद ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए लक्ष्मण और प्रिया को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान 10 वर्षीय प्रिया की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय लक्ष्मण की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जांच अभियान, 61 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई,
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 61 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें चारडीहा के 11 ग्रामीण शामिल थे। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका की 12 छात्राएं भी मलेरिया से संक्रमित पाई गईं। एक ही इलाके में दो बच्चों की मौत और कई छात्राओं के संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि तेंतला गांव में मलेरिया जांच शिविर आयोजित किए गए थे। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने जांच नहीं कराई और न ही बच्चों के बीमार होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने पर तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति संभाली जा सकती थी। फिलहाल प्रखंड में माइक्रोप्लान के तहत प्रतिदिन जांच की जा रही है और मरीजों को आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.