गिरिडीह में बोलेरो-बाइक की टक्कर, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
बोलेरो

गिरिडीह : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। यह दुर्घटना तिसरी-गांवा मुख्य मार्ग पर भुराई मध्य विद्यालय के पास हुई, जहां बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान गुमगी राउत टोला निवासी 25 वर्षीय विवेक राउत (पिता स्व. विजेंद्र राउत) और प्रिस राउत (पिता विजय राउत) के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई थे और दक्षिणी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Read More : BREAKING : रांची के बिल्डर पर आयकर विभाग की रेड

घर लौटते समय हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक तिसरी चौक से बाइक पर सवार होकर अपने गांव गुमगी लौट रहे थे। इसी दौरान गांव की ओर से आ रही काले रंग की बोलेरो ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर जा गिरे। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

एक की मौके पर, दूसरे की इलाज के दौरान मौत

स्थानीय ग्रामीणों और तिसरी पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तिसरी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्रिस राउत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विवेक राउत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। तिसरी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बोलेरो और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि बोलेरो चालक की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *