पलामू में कुएं से मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र निवासी विजय तिवारी का शव मंगलवार को बरडीहा गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। विजय पिछले तीन दिनों से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा। इसके

कुएं
मृतक विजय तिवारी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र निवासी विजय तिवारी का शव मंगलवार को बरडीहा गांव स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। विजय पिछले तीन दिनों से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More : रांची के डिस्टिलरी पुल के पास बाइक धू-धूकर जली, युवक सुरक्षित

पिता की मौत के 17 दिन बाद मिला शव

मिली जानकारी के अनुसार विजय तिवारी के पिता ललन तिवारी का 5 सितंबर को निधन हुआ था। इसके करीब 17 दिन बाद विजय का शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, विजय की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *