आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी मिला,

आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे दूसरे छात्र का शव भी रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव राज के रूप में हुई है। इससे पहले शनिवार को एस टाइप निवासी लव का शव गोताखोरों

आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे दूसरे छात्र का शव भी रविवार सुबह बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव राज के रूप में हुई है। इससे पहले शनिवार को एस टाइप निवासी लव का शव गोताखोरों की मदद से निकाला गया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे उत्सव राज और लव नहाने के लिए आसंगी चेक डैम पहुंचे थे। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद शनिवार को लव का शव बरामद कर लिया गया, जबकि उत्सव की तलाश देर रात तक जारी रही। वहीं रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने चेक डैम के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान उत्सव राज के रूप में हुई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.


इस दर्दनाक हादसे से दोनों छात्रों के परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आसंगी चेक डैम में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लेकिन अब तक न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई। नाही प्रशासन की ओर से काेई सुरक्षा के इंतजाम किये गए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *