किता–सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, आज कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

रांची। रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण शनिवार, 11 जुलाई को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा लिए गए तकनीकी ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा, जबकि

स्पेशल

रांची। रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण शनिवार, 11 जुलाई को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे द्वारा लिए गए तकनीकी ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कुछ पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस (13503/13504) आज गोमो तक ही चलेगी और गोमो–हटिया रेलखंड में रद्द रहेगी। वहीं खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस (18035/18036) का परिचालन आद्रा तक सीमित रहेगा। इसके अलावा आसनसोल–राॅंची मेमू पैसेंजर (63598/63597) मूरी तक ही संचालित होगी और मूरी–रांची के बीच सेवा रद्द रहेगी।

इसके साथ ही हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58663/58664) और हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर (58665/58666) का परिचालन आज पूरी तरह रद्द रहेगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *