रांची जिला में रिववार की सुबह-सुबह घर-घर पहुंचे BLO

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अंतर्गत मतदाताओं को Enumeration Form वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जारी जिला प्रशासन की सभी पात्र मतदाताओं से अपील, BLO के साथ पूर्ण सहयोग करें, Enumeration Form सही से भरकर यथाशीघ्र उपलब्ध कराएंरांची। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार संचालित

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अंतर्गत मतदाताओं को Enumeration Form वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जारी

जिला प्रशासन की सभी पात्र मतदाताओं से अपील, BLO के साथ पूर्ण सहयोग करें, Enumeration Form सही से भरकर यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं

रांची। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत रांची जिले में Enumeration Form के वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जारी है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रविवार प्रातःकाल से ही बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर पहुंचकर मतदाताओं के बीच Enumeration Form का वितरण करने में जुटे हैं। उन्होंने सभी BLO को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन सुबह के समय अधिक से अधिक घरों तक पहुंचकर फॉर्म का वितरण एवं संग्रहण करें, क्योंकि इस समय अधिकांश मतदाता अपने घरों पर उपलब्ध रहते हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी तथा अभियान को गति मिलेगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि दोपहर बाद में BLO द्वारा संग्रहित Enumeration Form का समयबद्ध डिजिटाइजेशन किया जाए, ताकि वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन—तीनों कार्य समानांतर रूप से प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्धारित समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

आज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में BLO द्वारा उत्साहपूर्वक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें Enumeration Form उपलब्ध कराते हुए आवश्यक जानकारी भी दी गई। जिला प्रशासन ने सभी पात्र मतदाताओं से एक बार फिर से अपील की है कि वे BLO के साथ पूर्ण सहयोग करें, Enumeration Form सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *