पलामू में BJP ने निकाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, लिया विकसित भारत का संकल्प

पलामू : पलामू में आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई। इससे पहले मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में बीजेपी ने सभा की। सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र

सेवा ज्योति यात्रा
लोगों ने लिया विकसित भारत का संकल्प

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

पलामू : पलामू में आज यानी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बीजेपी के सेवा संकल्प अभियान के तहत निकाली गई। इससे पहले मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में बीजेपी ने सभा की। सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से संबोधित किया। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद बीजेपी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया। इसके बाद पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के नेतृत्व में सेवा ज्योति यात्रा निकली। यात्रा शिवाजी मैदान से शुरू हुई और साहित्य समाज चौक तक गई। यात्रा के दौरान यह भी तय किया गया कि मेदिनीनगर के किसी एक चौक का नाम ‘सेवा चौक’ रखा जाएगा।

Read More : राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं अटल टनल, पर्यटकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

भारत आर्थिक समृद्धि की तरफ बढ़ रहा : सांसद

इस मौके पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि देश अब नकारात्मक छवि से बाहर निकल गया है और भारत आर्थिक समृद्धि की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया के देश भारत की तरफ देख रहे हैं कि भारत किस तरह तेजी से विकसित हो रहा है। सांसद ने कहा कि पिछले एक दशक में देश में आर्थिक समृद्धि के साथ युवाओं के लिए भी कई काम हुए हैं। भारत दुनिया को सकारात्मक संदेश दे रहा है और एक मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 देशों की संसद को संबोधित किया है, जबकि 36 देशों में उन्हें राष्ट्रीय सम्मान से सुशोभित किया गया है।

PM की सेवा के 25 साल पूरे होने पर निकली यात्रा

वहीं, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और सेवा संकल्प अभियान के राज्य प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा के 25 साल पूरे हुए हैं। इसी के उपलक्ष्य में सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई है। कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व सांसद मनोज कुमार, पूर्व विधायक पुष्पा देवी समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *