रांची में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई, भाजपा नेताओं ने किया नमन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रांची महानगर जिला की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी

रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रांची महानगर जिला की ओर से भारतीय जनसंघ के संस्थापक, शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड पर RJD का BJP पर हमला, कैलाश यादव ने जारी किया बयान

संजय सेठ ने डॉ. मुखर्जी के योगदान को किया याद

रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जिस सशक्त, अखंड और आत्मगौरव से परिपूर्ण भारत की कल्पना की थी, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जाना डॉ. मुखर्जी के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। उनके अनुसार, डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और उनका जीवन देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने का आह्वान

रांची विधायक सी.पी. सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और वैचारिक दृढ़ता का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके विचारों और आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए तथा राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, अखंड भारत के संकल्प और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Read More : सिमडेगा में छात्राओं के 17 किमी पैदल लौटने के मामले पर कोर्ट सख्त, डीसी से मांगी रिपोर्ट

इस अवसर पर जिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा, अरुण झा, राजू सिंह, नीरज चौधरी, संकेत तिवारी, इंद्रजीत यादव, अशोक मुंडा, मुनेश्वर साहू, गोपाल सोनी सहित भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल एवं मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *