लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से BJP नेता को मिली धमकी, 50 लाख नहीं दिया तो…

BJP नेता और कारोबारी रंजीत कुमार सहनी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
लॉरेंस बिश्नोई

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में भाजपा नेता और कारोबारी रंजीत कुमार सहनी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। व्हाट्सएप पर भेजे गए धमकी भरे संदेश में रकम नहीं देने पर कारोबारी और उनके पूरे परिवार की हत्या करने की चेतावनी दी गई है। घटना के बाद परिवार दहशत में है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

Read More : जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान रिश्वत लेने का आरोप, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

व्हाट्सएप पर आया धमकी भरा संदेश

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के दाउदपुर कोठी संगम चौक निवासी रंजीत कुमार सहनी के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 21 जुलाई की सुबह करीब 9:47 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप संदेश प्राप्त हुआ। संदेश भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि तय रकम नहीं दी गई तो कारोबारी सहित उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी।

धमकी मिलने के बाद रंजीत कुमार सहनी ने तत्काल ब्रह्मपुरा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से धमकी देने वाले मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच कर आरोपी की पहचान करने तथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शुरू की तकनीकी जांच

ब्रह्मपुरा थानेदार विपिन रंजन ने बताया कि पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *