चक्रधरपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लाखों की सेंध, पुलिस जांच में जुटी

जिले के चक्रधरपुर शहर में बीती देर रात चोरों ने एक बड़े चोरी कांड को अंजाम देते हुए एनएच-75 (रांची-चाईबासा) मुख्य मार्ग स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाया।
शोरूम

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में बीती देर रात चोरों ने एक बड़े चोरी कांड को अंजाम देते हुए एनएच-75 (रांची-चाईबासा) मुख्य मार्ग स्थित रश्मि इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को निशाना बनाया। बदमाश लाखों रुपये मूल्य के महंगे मोबाइल फोन, आईफोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर फरार हो गए। हाल के वर्षों में शहर में हुई यह सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स चोरी की घटनाओं में से एक मानी जा रही है। चोरी गए सामान का अंतिम आकलन अभी किया जा रहा है।

Read More : जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान रिश्वत लेने का आरोप, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

दुकान संचालक के अनुसार, चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने शोरूम के ऊपरी हिस्से में लगे वेंटिलेटर को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद सबल समेत अन्य औजारों की मदद से ग्रिल और शटर को क्षतिग्रस्त कर मुख्य शोरूम तक पहुंचे और वहां रखे महंगे स्मार्टफोन, आईफोन, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी का DVR भी ले गए बदमाश

बदमाशों ने पहचान छिपाने और पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग न लगने देने के उद्देश्य से दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने शोरूम और आसपास के इलाके की रेकी की थी। शुक्रवार सुबह जब दुकान संचालक रोज की तरह शोरूम पहुंचे और दुकान खोली तो अंदर का दृश्य देखकर हैरान रह गए। दुकान के भीतर सामान बिखरा हुआ था, कई मोबाइल फोन के खाली डिब्बे फर्श पर पड़े थे और रैक से महंगे मोबाइल व लैपटॉप गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत चक्रधरपुर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *