जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के दौरान रिश्वत लेने का आरोप, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है।
ट्रैफिक

जमशेदपुर : जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच अभियान के दौरान कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने ट्रैफिक शाखा के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ललन सिंह और आरक्षी प्रकाश कुमार तथा पंकज कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

Read More : 26 दिन बाद खत्म हुई सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, केंद्र ने दिया भरोसा

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान के पास ट्रैफिक पुलिस का वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। लंबे समय बाद शुरू हुए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट जा रहे एक बाइक सवार को रोककर पूछताछ की गई। आरोप है कि कार्रवाई का डर दिखाकर उससे अवैध रूप से रुपये की मांग की गई और बाद में कैमरे की नजर से बचने की कोशिश करते हुए पैसे भी ले लिए गए।

वायरल वीडियो के बाद हुई कार्रवाई

बताया गया कि पूरी घटना वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर ली। कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद मामला पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विभागीय जांच जारी

शुक्रवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि विभागीय जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *