TMC को बड़ा झटका, ममता बनर्जी की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा

कोलकाता : विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों

TMC

कोलकाता : विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस फैसले से राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Read More : केंद्र ने पाकिस्तान के 23 आतंकियों को UAPA के तहत घोषित किया आतंकवादी, सूची में अब 80 नाम

मिली जानकारी के अनुसार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। उन्होंने पत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा जताई है।

साइनिंग अथॉरिटी की जिम्मेदारी भी छोड़ी

सूत्रों के मुताबिक, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने केवल संगठनात्मक पदों से ही इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि पार्टी के वित्तीय और प्रशासनिक मामलों से जुड़ी साइनिंग अथॉरिटी की जिम्मेदारी भी तत्काल प्रभाव से छोड़ दी है।

Read More : मुंबई समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद

चंद्रिमा भट्टाचार्य लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस (TMC) का प्रमुख चेहरा रही हैं। संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती रही है। ऐसे में उनका यह फैसला पार्टी के लिए अहम राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है।

पार्टी की ओर से नहीं आई आधिकारिक प्रतिक्रिया

फिलहाल तृणमूल कांग्रेस या ममता बनर्जी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस्तीफे की खबर के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और इस घटनाक्रम को TMC के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More : हिमाचल प्रदेश में 6-7 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 14 लोगों की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *