रांची: राजधानी रांची में शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूमजा को लेकर विभीन्न पूजा समितियों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। जहां पंडालों को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर दिन-रात अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। जुटे हैं। इसी क्रम में अपर बाजार के कार्ट सराय रोड के बकरी बाजार में राजधानी की दुर्गा पूजा में अपना विशेष स्थान रखने वाले पूजा पंडाल में स्थित भारतीय युवक संघ की ओर से इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। इस बार पंडाल को तमिलनाडु के तंजावुर स्थित प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है। जो भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।
पूजा पंडाल का निर्माण करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है
इस बार पूजा पंडाल का निर्माण करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, 12 अक्टूबर तक पंडाल का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जबकि 14 अक्टूबर को इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। पंडाल निर्माण में पश्चिम बंगाल और मेदिनीपुर के करीब 100 से ज्यादा कारीगर जुटे हुए हैं, जो दिन-रात काम कर रहे हैं। बारिश के कारण निर्माण कार्य कुछ प्रभावित हुआ था, लेकिन अब काम तेजी से चल रहा है। और समय पर पंछाल का निर्माण पूर्ण होगा।
श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए ड्रैगन, ब्रेक डांस, नाव, बच्चों की कार, हेलीकॉप्टर सहित कई तरह के झूले
भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल और वरिष्ठ सदस्य किरोड़ीमल खेतान ने बताया कि इस बार पूजा पंडाल को पहले से अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए ड्रैगन, ब्रेक डांस, नाव, बच्चों की कार, हेलीकॉप्टर सहित कई तरह के झूले लगाए गए जा रहे हैं। इसके अलावा खाने-पीने के व्यंजनों के स्टोलों की व्यवस्था की जा रही है।
उपायुक्त करेंगे पूजा पंडाल का उद्घाटन
पूजा पंडाल का उद्घाटन रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे। कमल जलान और ममता जलान मुख्य यजमान के रूप में पूजा में शामिल होंगे। इसके अलावा भारतीय युवक संघ दुर्गा मंदर में कलश स्थापना के साथ शक्ति की देवी की विशेष पूजा-अर्चना, आरती, पाठ के अनुष्ठान होंगे।
सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम
भारतीय युवक संघ के दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों की सुविधा के लिए सुरक्षाकर्मी, वाेलेटियर्स, महिला पुलिसबल, यातायात पुलिस, सीसीटीवी कैमरा, फायर फिटर सिस्टम की व्यवस्था पूजा के दौरान रहेगी।
also read : रांची से दिल्ली जाने वाली गरीब रथ ट्रेन रद्द, रेलवे ने बताई ये वजह




