बीसीआइ प्लेटिनम की बैठक में व्यापार विस्तार पर मंथन

रांची: बीसीआइ प्लेटिनम चैप्टर की बिजनेस बैठक स्थानीय होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीसीआइ प्लेटिनम के अध्यक्ष सुनील कालरा ने की। उन्होंने मासिक व्यवसाय की समीक्षा करते हुए सदस्यों से एक-दूसरे का सहयोग कर व्यापार को बढ़ाने की अपील की। मुख्य अतिथि झारखंड

बीसीआइ

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: बीसीआइ प्लेटिनम चैप्टर की बिजनेस बैठक      स्थानीय होटल में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता बीसीआइ प्लेटिनम के अध्यक्ष सुनील कालरा ने की। उन्होंने मासिक व्यवसाय की समीक्षा करते हुए सदस्यों से एक-दूसरे का सहयोग कर व्यापार को बढ़ाने की अपील की। मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में बीसीआइ बेहतर काम कर रहा है। प्रतिस्पर्धा के दौर में एक-दूसरे के सहयोग से व्यापार एवं कारोबार को आगे बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

also read : व्यापारियों का मान-सम्मान बढ़ाना टीम मुकेश की प्राथमिकता: मुकेश अग्रवाल

उन्होंने कहा कि समय के साथ तकनीक का उपयोग कर व्यवसाय को नई ऊंचाई प्रदान की जा सकती है। चैंबर चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी टीम व्यवसायियों की रोजी-रोटी और दुकानों को बचाने के लिए खड़ी है। हमारी टीम सदैव व्यवसायियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने टीम मुकेश अग्रवाल को चैंबर चुनाव में समर्थन देने का आग्रह किया। बीसीआइ के मेंटर किशोर मंत्री ने कहा कि बीसीआइ की स्थापना सदस्यों के कारोबार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। इस दिशा में सदस्यों के सहयोग से लगातार आगे बढ़ा जा रहा है। बैठक में बेहतर रेफरल देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बीसीआइ के एमडी धीरज ग्रोवर, निदेशक अजय कुमार व शिव कुमार, रमेश कुमार, प्लेटिनम चैप्टर के सचिव सुबोध कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. अरविंद आर्या, अमित अग्रवाल, अमित किशोर, श्रीकृष्णा अग्रवाल किसु समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

also read :लातेहार में करंट की चपेट में आया हाथी, मौके पर हुई मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *