रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल का परिचय सम्मेलन हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में चैंबर के एफिलिएटेड बॉडी के सदस्यों के अलावा व्यवसायी, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री ने टीम मुकेश अग्रवाल के सदस्यों का परिचय कराया और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के हित में काम करने और उनकी समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।
अध्यक्ष पद के दावेदार मुकेश अग्रवाल ने कहा कि उनकी टीम राज्य के व्यापारियों का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए काम करेगी। बाजार समिति हो या बाजार टांड़, व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए ठोस पहल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बाजार समितियों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और व्यापारी लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अब इन समस्याओं के मामले में चुप नहीं बैठेंगे और व्यापारियों की आवाज मजबूती से उठाएंगे।उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि चैंबर चुनाव में ऐसे उम्मीदवारों को जीत दिलाएं, जो वास्तव में व्यापारियों के हित में काम करें। उन्होंने टीम मुकेश अग्रवाल को एक बार मौका देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, महेश पोद्दार, नवल किशोर सिंह, अर्जुन जालान, रंजीत टिबड़ेवाल, सज्जन सराफ और कुणाल अजमानी ने टीम मुकेश अग्रवाल को मजबूत टीम बताते हुए चुनाव में समर्थन देने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन वर्तमान अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने किया।
इस अवसर पर अमित अग्रवाल, अमित किशोर अग्रवाल, अमित मिश्रा, अशोक प्रधान, आस्था किरण, सीए राज कुमार, डॉ. अभिषेक रामाधीन, माला कुजूर, मनीष जैन, अधिवक्ता निधि झुनझुनवाला, पौरुष जैन, प्रवीण लोहिया, पूर्णेंदु तुलस्यान, राहुल अग्रवाल, राजेश गाडोदिया (आनंद), श्रीकृष्ण अग्रवाल, सुनील कालरा, सुनील गुप्ता, तेजविंदर सिंह, उमंग सुल्तानिया, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, अमर चंद बेगानी, पुनीत पोद्दार, मदन प्रसाद, संजय महुरी, कमल अग्रवाल, विनोद जैन, रमन बोड़ा समेत अन्य लोग मौजूद थे। यह जानकारी अमित अग्रवाल ने दी।