रांची: चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने रामगढ़ चैंबर के साथ बैठक कर समर्थन मांगा। इसके अलावा जमशेदपुर के प्रमुख व्यापारिक निकाय सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने व्यापारियों से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याओं और चैंबर की भूमिका पर चर्चा की। पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया, धीरज तनेजा एवं परेश गट्टानी ने टीम तुलसी पटेल को एक सशक्त एवं मजबूत टीम बताया। कहा कि टीम में वर्तमान कार्यकारिणी समिति के सदस्य चुनाव में खड़े हैं।
अध्यक्ष पद के दावेदार टीम तुलसी पटेल ने व्यापारियों के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की। बैठक में स्थानीय व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी विभिन्न समस्याओं और अपेक्षाओं से टीम को अवगत कराया।
रामगढ़ चैंबर के अध्यक्ष मंजीत साहनी एवं सचिव मनोज चतुर्वेदी ने टीम के विजन की सराहना की और समर्थन का भरोसा दिलाया। इसके अलवा चााईबासा चेंबर के अध्यक्ष संजय चौबे और सचिव नीरज संदवार सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री अध्यक्ष मानव केडिया और महासचिव पुनीत कांवटिया ने टीम तुलसी पटेल को समर्थन देने की बात कही।  रुंगटा माइन्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मुकुंद रुंगटा ने टीम तुलसी पटेल की टीम के कार्यों को सराहा।
इस अवसर पर तुलसी पटेल, सीए आदित्य शाह, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भारतीय, ज्योति कुमारी, कमलेश संचेती, कुलवंत सिंह, मनीष सराफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगर, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, विकास झाझरिया, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।