मारवाड़ी भवन में सजेगा बाबा श्याम का दरबार, होगा भव्य अखंड ज्योति पाठ

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के तत्वावधान में रविवार ( 23 अगस्त) को “श्याम अखंड ज्योति पाठ” का भव्य आयोजन किया जा रहा है. शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह

अखंड ज्योति पाठ

रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा के तत्वावधान में रविवार ( 23 अगस्त) को “श्याम अखंड ज्योति पाठ” का भव्य आयोजन किया जा रहा है. शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पाठ वाचक श्याम रतन श्री श्याम अचपाल एवं ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भव्य नृत्य नाटिका, श्याम कथा और अखंड ज्योति पाठ होगा. इस दौरान अलौकिक झूले का श्रृंगार, मनमोहक झांकियां, इत्र एवं पुष्प वर्षा और छप्पन भोग के साथ पूरा वातावरण ‘हारे का सहारा, श्याम हमारा’ के जयघोष से गुंजायमान रहेगा.

Read More : जगन्नाथपुर में नाइट मार्केट तो बांधगाड़ी में बनेगा नया तालाब, नगर आयुक्त ने तैयार की कार्ययोजना

सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक है अखंड ज्योति

संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका सुमिता लाठ ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक भावना को बढ़ावा देना और श्रद्धालुओं को श्याम बाबा के चरणों से जोड़ना है. मान्यता है कि अखंड ज्योति पाठ से परिवारों में सुख, शांति और समृद्धि आती है. आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवेश कार्ड ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जा रहे हैं. श्रद्धालु श्याम मंदिर (हरमू रोड), श्याम मंदिर (अग्रसेन भवन) और रानी सती मंदिर (रातू रोड) से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं.

1 महीने से तैयारियों में जुटी हैं महिला सदस्य

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था की सदस्याएं पिछले एक महीने से निरंतर तैयारियों में लगी हुई हैं. आयोजन समिति में संयोजिका विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, निर्मला बागड़िया के साथ सह संयोजिका हेमा पोद्दार, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, रंजू मालपानी और नेहा बगड़िया सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. विशेष जानकारी के लिए आयोजकों द्वारा मोबाइल नंबर 9304926020 और 9835986331 जारी किए गए हैं. समर्पण शाखा ने सभी श्याम भक्तों से इस दिव्य आयोजन में पधारकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *