जगन्नाथपुर में नाइट मार्केट तो बांधगाड़ी में बनेगा नया तालाब, नगर आयुक्त ने तैयार की कार्ययोजना

रांची : रांची में जलस्रोतों के संरक्षण, सरकारी भूमि के बेहतर उपयोग और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को निगम की पूरी टीम के साथ धुर्वा, जगन्नाथपुर

नगर आयुक्त

रांची : रांची में जलस्रोतों के संरक्षण, सरकारी भूमि के बेहतर उपयोग और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाया है. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बुधवार को निगम की पूरी टीम के साथ धुर्वा, जगन्नाथपुर और बांधगाड़ी क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न तालाबों के जीर्णोद्धार और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर के तालाबों और सरकारी जमीनों को केवल खाली स्थान न मानकर जल संरक्षण, हरियाली, नागरिक सुविधाओं और सार्वजनिक उपयोग के महत्वपूर्ण संसाधन के रूप में विकसित किया जाएगा.

Read More : ‘सखुआ महोत्सव’ के तहत वार्ड 34 में पौधरोपण,  महापौर व उप महापौर रहे मौजूद

धुर्वा और जगन्नाथपुर में नाइट मार्केट और पार्क की योजना

वार्ड संख्या 38 स्थित धुर्वा बस स्टैंड क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने आश्रय गृह के पीछे मौजूद तालाब के जीर्णोद्धार के लिए बाउंड्री वॉल, पेवर ब्लॉक और वॉक-वे के निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया. वहीं वार्ड संख्या 37 के न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर मंदिर के समीप स्थित दो तालाबों के आसपास लैंडस्केपिंग, प्लांटेशन, पार्किंग और नाइट मार्केट जैसी सुविधाओं का अध्ययन कर विकास योजना बनाने को कहा गया है. साथ ही तालाबों के आसपास किए गए अवैध अतिक्रमणों को चिन्हित कर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं.

बांधगाड़ी में 2.02 एकड़ जमीन पर बनेगा नया तालाब

वार्ड संख्या 06 के बांधगाड़ी स्थित खाता संख्या 169 (रकबा 2.02 एकड़) की सरकारी भूमि का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने वहां अवैध अतिक्रमण हटाने और एक नए तालाब के निर्माण तथा ग्रीन पैच विकसित करने का निर्देश दिया. इसके अलावा स्थानीय सामुदायिक भवन और वार्ड कार्यालय के सौंदर्यीकरण के साथ हाई मास्ट लाइट लगाने के निर्देश जारी किए गए. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा, “तालाब और सरकारी जमीन शहर की अनमोल संपत्ति हैं. इनका संरक्षण और जनोपयोगी विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.” निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *