रांची : मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से बाबा श्याम की कृपा से 23 अगस्त 2026 (रविवार) को “अपने-अपने श्याम” अखंड ज्योति पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम सुबह 9 बजे से मारवाड़ी भवन, रांची में होगा। आयोजन को लेकर मंगलवार को समर्पण शाखा की सदस्यों ने कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया।
Read More : श्री श्याम मित्र मंडल ने कराया 211वां सुंदरकांड पाठ, गूंजा भक्तिमय माहौल
शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में पाठ वाचक श्याम रत्न श्री श्याम अग्रवाल अपने समूह के साथ कोलकाता से आएंगे। उनके दल की ओर से धार्मिक नृत्य-नाटिका की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि रांची और आसपास के क्षेत्रों के श्याम भक्तों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है और लगभग 700 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
15 जुलाई से मिलेंगे पाठ कार्ड
शाखा सचिव रेखा राईका ने मीडिया को बताया कि कार्यक्रम में बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार, आकर्षक झांकियां, इत्र एवं पुष्प वर्षा, छप्पन भोग, भव्य महाआरती और विशेष रूप से बाबा के झूले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु 15 जुलाई से श्याम मंदिर हरमू रोड, श्याम मंदिर अग्रसेन पथ और रानी सती मंदिर रातू रोड से पाठ कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। परिसर में सीमित स्थान होने के कारण पाठ कार्ड “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
Read More : एम्स में पूरा हुआ दिव्यानी लिंडा के भाई का इलाज, संजय सेठ बोले- जल्द शुरू करेगा नया जीवन
आयोजन की तैयारियां जोरों पर
शाखा की संस्थापक अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका सुमिता लाठ के मार्गदर्शन में कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम संयोजिका विनीता बिहानी, ज्योति अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, निर्मल बागड़िया तथा सह संयोजिका हेमा पोद्दार, कोमल पोद्दार, वेदिका सिंघानिया, रंजू मालपानी, नेहा बागड़िया और शाखा कोषाध्यक्ष स्मिता अग्रवाल सहित समर्पण शाखा की सभी सदस्याएं आयोजन को सफल बनाने में जुटी हैं। शाखा की ओर से बताया गया कि इस आयोजन को समाज के लोगों और श्याम प्रेमियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
Read More : झारखंड के युवा शोधकर्ता कुणाल अंबष्टा को सम्मान, यूरोप के वैज्ञानिक मंच पर करेंगे रिसर्च प्रस्तुत




