रांची/ नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में एक अंतर-मंत्रालयी बैठक में केंद्रीय रक्षा राज मंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए। इस बैठक में केंद्रीय युवा मामले और खेल तथा श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी शामिल हुए।
बैठक का उद्देश्य ‘पूरे-सरकार’ (whole-of-government) के दृष्टिकोण के माध्यम से तालमेल को मजबूत करना और ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के कार्यान्वयन में तेज़ी लाना था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम मंत्रालयों के बीच समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देकर, जागरूकता का विस्तार करके, बीमारी का जल्द पता लगाने और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करके ‘टीबी-मुक्त भारत’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सब मिलकर तपेदिक (टीबी) को खत्म करने और एक स्वस्थ व मजबूत भारत बनाने के अपने सामूहिक प्रयासों को और तेज़ करेंगे।
बैठक में स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव; युवा मामलों के विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल; खेल विभाग के सचिव हरि रंजन राव; NHM की AS और MD श्रीमती आराधना पटनायक; आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज की DG सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन; रक्षा मंत्रालय (DoD) की AS सुश्री दीप्ति मोहन चावला; MY भारत की CEO डॉ. प्रियंका शुक्ला; और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।




