बारात में हंगामे के बाद पुलिस पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त, हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज

धनबाद : धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बारात के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सड़क पर उत्पात मचा रहे कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया

बारात

धनबाद : धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बारात के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सड़क पर उत्पात मचा रहे कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे गश्ती वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना कतरास मोड़ पुल के समीप की बताई जा रही है।

Read More : गिरिडीह में प्रसिद्ध चिकित्सक का शव कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार, बारात में शामिल कुछ लोग शराब के नशे में सड़क पर हंगामा कर रहे थे, जिससे यातायात प्रभावित होने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क खाली कराने का प्रयास किया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे गश्ती वाहन का अगला शीशा टूट गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर शशिरंजन कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद भीड़ मौके से तितर-बितर हो गई।

पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी शशिरंजन कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सड़क पर हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस द्वारा स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन कुछ उपद्रवियों ने पुलिस दल पर पथराव कर दिया, जिससे सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से हालात पर काबू पा लिया गया है। अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा सभी के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *