गिरिडीह में प्रसिद्ध चिकित्सक का शव कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

गिरिडीह : गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक और सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बीएन झा का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

गिरिडीह

गिरिडीह : गिरिडीह के प्रसिद्ध चिकित्सक और सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक (डीएस) डॉ. बीएन झा का शव सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक कुएं से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Read More : निरसा विधायक अरूप चटर्जी को सांसद ढुल्लू महतो का ₹2 करोड़ का मानहानि नोटिस

घटना पर भाजपा नेता विनय सिंह ने बताया कि डॉ. बीएन झा गिरिडीह सदर अस्पताल में उपाधीक्षक (डीएस) के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी लोगों का इलाज कर रहे थे। वे जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सकों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से डॉ. झा का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था, लेकिन इसके बावजूद वे नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। सोमवार सुबह उनका शव लखारी स्थित कुएं में मिलने की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर है।

उन्होंने कहा कि डॉ. झा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनके निधन को जिले के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. झा एक कुशल चिकित्सक होने के साथ-साथ सरल और सम्मानित व्यक्तित्व के धनी थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के कई चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे और गहरा शोक व्यक्त किया।

वहीं, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला कुएं में गिरने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *