पूर्वी सिंहभूम पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने जारी किया तबादला आदेश

पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
एसएसपी

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में मंगलवार को एसएसपी कार्यालय से आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार राजकिशोर कुमार का तबादला कर उन्हें ट्रैफिक सार्जेंट मेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विनाश टुडू को पुलिस लाइन का सार्जेंट मेजर बनाया गया है।

Read More : रांची पहाड़ी मंदिर में सावन को लेकर विशेष इंतजाम, 60 CCTV और 400 जवान रहेंगे तैनात

अधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

एसएसपी कार्यालय के आदेश में कहा गया है कि विनाश टुडू अपने नियमित दायित्वों के साथ-साथ सार्जेंट मेजर-द्वितीय के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और संचालन सुनिश्चित करना बताया गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

एसएसपी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी विलंब के अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और अनुपालन रिपोर्ट कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से विभागीय कार्यों की कार्यकुशलता और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *