आदित्यपुर ट्रिपल मर्डर केस : आरोपी शेरू सरदार ने बेल के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल शेरू सरदार ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
शेरू सरदार

रांची : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल शेरू सरदार ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले वह झारखंड हाईकोर्ट से तीन बार जमानत की मांग कर चुका था, लेकिन हर बार उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

Read More : हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद राहुल दुबे ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस पूछताछ शुरू

अब हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद शेरू सरदार ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। यह मामला आदित्यपुर थाना कांड संख्या 104/2022 से संबंधित है।

वर्ष 2022 के ट्रिपल मर्डर से जुड़ा मामला

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना क्षेत्र में 7 जून 2022 को आशीष गोराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी की हत्या कर दी गई थी। इस बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में शेरू सरदार समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

शेरू सरदार ने इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में तीन बार जमानत के लिए आवेदन किया था। हालांकि, अदालत ने तीनों बार उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके बाद अब उसने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है।

Read More : जमशेदपुर से 1000 श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क कांवर यात्रा, 20 जुलाई से पंजीयन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.