नई दिल्ली : दिल्ली में आज यानी शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने विभिन्न बॉर्डरों पर जांच बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली 12 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को खुर्जा जंक्शन से पहले रोकने की भी सूचना है। सुरक्षा इंतजामों के कारण दिल्ली और नोएडा के बीच कई मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
Read More : ध्रुव राठी को हिरासत में लेने का दावा, गुरुग्राम आवास पहुंची पुलिस
दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर 12 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
प्रदर्शन को लेकर बुलंदशहर में अलर्ट जारी है। खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर देर शाम से ही पुलिस बल तैनात है। स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ रोडवेज बस अड्डे पर भी स्थानीय पुलिस की तैनाती की गई है। दिल्ली जाने वाले रास्तों पर पुलिस सघन जांच कर रही है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन को लेकर अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कालिंदी कुंज बॉर्डर पर जाम, दिल्ली-नोएडा मार्ग प्रभावित
दिल्ली में प्रदर्शन के मद्देनजर सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है। यहां दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान तैनात हैं। बैरिकेडिंग बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बैरिकेड और क्रेन भी मौके पर रखी गई हैं। सुरक्षा इंतजामों के चलते दिल्ली से नोएडा जाने वाले मार्ग पर कालिंदी कुंज फ्लाईओवर पर भीषण जाम लग गया। वाहन चालकों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। पैदल आने-जाने वाले लोगों को अपेक्षाकृत कम परेशानी हो रही है, लेकिन मेट्रो सेवा बंद होने से यात्रियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सुबह 10:50 बजे कालिंदी कुंज बॉर्डर पर नोएडा से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भी जाम लगा हुआ था।
गाजीपुर और गाजियाबाद बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर बाहर से आने वाली गाड़ियों का रास्ता बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में सन्नाटा पसरा रहा। रिज की ओर जाने वाली सड़क पर भी बैरिकेडिंग की गई है। आसपास के कई मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण छात्र कॉलेज नहीं पहुंच पा रहे हैं। गाजियाबाद बॉर्डर पर भी सुरक्षा के मद्देनजर पत्थर के भारी बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने कहा, “कानून-व्यवस्था और त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए, हम गाज़ियाबाद बॉर्डर पर लगातार सुरक्षा जांच कर रहे हैं। हम इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि सुरक्षा जांच के दौरान किसी को भी परेशानी न हो।” उन्होंने बताया कि जांच के लिए करीब 100 सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएससी के जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ भी तालमेल बनाया जा रहा है।
धौला कुआं में जांच, प्रदर्शन की तैयारी कर रहे लोग हिरासत में
धौला कुआं में डीसीपी कुमार अभिषेक ने बताया कि नई दिल्ली में घोषित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए एहतियाती जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा, “महिला स्टाफ मौजूद है और हम सभी गाड़ियों की जांच कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।” डीसीपी के मुताबिक, कुछ देर पहले उन लोगों को हिरासत में लिया गया, जो विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, “ये इंतजाम जारी हैं; यह ऑपरेशन कल रात से ही चल रहा है और पूरे दिन जारी रहेगा।”
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके हिरासत में, पूर्व सीएम भी डिटेन
CJP प्रमुख अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद दिल्ली पुलिस एक बस से एयरपोर्ट से निकल गई। इससे पहले विमान में हिरासत में लिए जाने के दौरान दिपके और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच बहस हुई थी। वहीं, केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन को भी डिटेन किए जाने की सूचना है। दिल्ली में जंतर-मंतर के पास केरल हाउस में भारी पुलिस बल और मीडिया की मौजूदगी रही। वहां मौजूद भीड़ में कुछ प्रदर्शनकारी भी शामिल थे।
गिरफ्तार हो गए दिपके 🚨
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली फ्लाइट के अंदर से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है !!
🇮🇳🇮🇳 #VinayDubeyMumbai 🇮🇳🇮🇳 https://t.co/pxeZ8rcxlI
— Vinay Dubey (@the_VinayDubey) October 10, 2026
गोपाल राय ने सरकार पर लगाए आरोप
AAP नेता गोपाल राय ने सुरक्षा इंतजामों और यातायात प्रतिबंधों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “…सरकार ने देश में ‘ब्लैक इमरजेंसी’ लागू कर दी है। छात्र, युवा, विपक्षी पार्टियां और सामाजिक संगठन जंतर-मंतर पर इकट्ठा होकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। सरकार उन्हें बचा रही है…” गोपाल राय ने मेट्रो सेवाएं और ट्रेनें रोके जाने तथा बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “इन पाबंदियों से यात्रियों को परेशानी हुई है। विरोध-प्रदर्शन को रोकने के नाम पर उन्होंने दिल्ली को ठप कर दिया…”




