एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया, दुष्कर्म का आरोप पीड़िता के प्रेमी पर लगा है

लोहरदगा। जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. नाबालिग रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना का आरोप नाबालिग के प्रेमी पर लगा है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की

लोहरदगा। जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. नाबालिग रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी। जहां इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना का आरोप नाबालिग के प्रेमी पर लगा है। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.बताया जाता है कि जिले के शहरी क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग रांची में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह एयर होस्टेस की तैयारी कर रही थी। इसी बीच उसकी दोस्ती रामगढ़ जिला के चितरपुर के रहने वाले एक युवक से हुई। युवक भी उसी सेंटर में तैयारी कर रहा था। आरोपी ने पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

जन्मदिन के बहाने घर पर बुलाया था आरोपी

पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया कि 18 अप्रैल 2026 को आरोपी ने नाबालिग को अपने जन्मदिन के बहाने रांची स्थित अपने किराए के घर पर बुलाया। आरोपी ने नाबालिग से कहा कि उसका जन्मदिन है और उसके जन्मदिन में उसके माता-पिता और अन्य परिजन भी हैं। नाबालिग ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया और वह उसके घर चली गईर्। जहां पर आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर उसे पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

एैसे हुआ मामले का खुलासा

सुबह होने पर पीड़िता को इसकी जानकारी हुई। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही किसी को कुछ बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद भी धमकी देकर आरोपी पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
इसके बाद 8 जुलाई 2026 को आरोपी लोहरदगा पहुंच गया और पीड़िता को उसके घर के बाहर से आवाज देने लगा। जब परिवार वालों ने पीड़िता से इस बारे में पूछा तो पीड़िता ने उन्हें पूरी कहानी बताई। जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने सदर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराईर्। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को एक नाबालिग से दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले में जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.