रांची के श्री श्याम मंदिर में 218वां भंडारा संपन्न, उमड़े भक्त

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 218वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया। मंडल के अनुसार, यह भंडारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्षा राज्य

श्री श्याम मंदिर
श्री श्याम भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 218वां श्री श्याम भंडारा आयोजित किया गया। मंडल के अनुसार, यह भंडारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ और पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू की ओर से निवेदित था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2026 को अपने जन्मदिन पर देशभर से मिले शुभकामना संदेशों के लिए आभार व्यक्त किया था।

Read More : बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में निगम ने शुरू की टोल वसूली, ₹1.50 लाख जमा

भंडारे के अवसर पर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, रांची उपमहापौर नीरज कुमार, भाजपा रांची महानगर के महामंत्री बलराम सिंह, महामंत्री जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष राजू सिंह, रवि कुमार सहित अन्य सदस्य और सहयोगी मौजूद रहे।

भजन और पूजा के साथ शुरू हुआ भंडारा

कार्यक्रम के दौरान सभी ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग लगाया और भजन प्रस्तुत किए। ‘आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी’ के भजन से मंदिर परिसर गूंजता रहा। सबसे पहले भंडारे का भोग लगाया गया और इसके बाद महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ। यजमान परिवार के सदस्यों ने मंदिर के आचार्यों को भी भोजन प्रसादी ग्रहण कराई।

वृद्धाश्रम और गौशाला भी भेजा गया प्रसाद

मंडल के अनुसार, भंडारे का भोग प्रत्येक शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के सदस्य और सहयोगी स्वयं गौशाला में भोग लेकर जाते हैं। आज के भंडारे का प्रसाद बरियातू स्थित वृद्धाश्रम में भी भेजा गया। मंडल के अनुसार, भंडारे का प्रसाद मंदिर में शुद्धता के साथ तैयार किया जाता है।

हरमू रोड पर लगी भक्तों की कतार

भंडारे के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया। हरमू रोड पर भी भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। खाटूनरेश की जय-जयकार से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय-जयकार के बीच प्रसाद वितरण शुरू हुआ। भंडारे में इडली, चटनी, केसरिया जलेबी, खीर और चूरमा का भोग लगाया गया।

50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग

भंडारे को सफल बनाने में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, रांची उपमहापौर नीरज कुमार, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, राजू सिंह, श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, श्यामसुंदर शर्मा, रतन शर्मा, अनुज मोदी, अमित सरावगी, कमलेश सावा, मनोज माहेश्वरी, अंकित सिंह, हर्ष मिश्रा, मनोज खेतावत, उपेन्द्र पांडे सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *