रांची: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) ने ऑपरेशनल मैनेजर, फ्लोर को-ऑर्डिनेटर और आयुष्मान मित्र के कुल 113 पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इसमें 12वीं पास से लेकर मास्टर डिग्री होल्डर भी आवेदन कर सकेंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और वेतन भी निर्धारित किया गया है। इन पदों पर चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
अभ्यर्थियों की उम्र की गणना इंटरव्यू की तिथि के आधार पर की जाएगी। विज्ञापन के अनुसार, सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बीसी-I व बीसी-II के लिए 42 वर्ष और एससी व एसटी के लिए 45 वर्ष अधिकतम आयु होनी चाहिए। दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट दी गई है। इनके लिए सामान्य वर्ग में अधिकतम आयु 45 वर्ष, बीसी-I और बीसी-II में 47 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग में 50 वर्ष निर्धारित है।
वहीं, सरकारी कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग है। सामान्य वर्ग के लिए 50 वर्ष, बीसी-I व बीसी-II के लिए 52 वर्ष और एससी-एसटी के लिए 55 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार संबंधित श्रेणी में तीन साल की अतिरिक्त आयु छूट मिलेगी.
इंटरव्यू स्थल : निदेशक कार्यालय, रिम्स, रांची।
रिपोर्टिंग टाइम : सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक।
चयन प्रक्रिया : वॉक-इन-इंटरव्यू।
रिपोर्टिंग समय का विशेष ध्यान रखें। वॉक-इन-इंटरव्यू. में अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, कंप्यूटर सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति और उसकी सेल्फएटेस्टेड फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।
also read : बिल्डरों और डेवलपरों पर पर्यावरण नियमों का कड़ाई से पालन करने का प्रदूषण बोर्ड का बड़ा आदेश



