चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले से आज होगी पूछताछ

कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह से आज 18 अगस्त को पूछताछ होगी. ईडी ने रंजीत सिंह को 18 अगस्त को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था. इन्द्रपुरी में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन रंजीत सिंह

कोयला

कोयला कारोबारी एलबी सिंह के साले रंजीत कुमार सिंह से आज  18 अगस्त को पूछताछ होगी. ईडी ने रंजीत सिंह को 18 अगस्त को रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया था.

इन्द्रपुरी में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन

रंजीत सिंह से पूछताछ के बाद एलबी सिंह के भाई विश्व विजय सिंह से पूछताछ होगी. विश्व विजय सिंह से पूछताछ के बाद एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से पूछताछ होगी. विश्व विजय को 19 अगस्त और आरती सिंह को 20 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया गया है.

धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर

ईडी ने कोयला घोटाले में दूसरे चक्र की छापामारी के दौरान मिले दस्तावेज़ की प्रारंभिक जांच के बाद इन्हें समन जारी किया है. साथ ही उन्हें अपनी और पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति सहित अन्य ब्योरा लाने का निर्देश दिया है. दूसरे चक्र की छापामारी के दौरान ईडी ने 160 करोड़ रुपये के निवेश को फ्रीज किया था और 200 से अधिक सेल डीड जब्त किया था.

also read :  कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की साजिश नाकाम की, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.