इन्द्रपुरी में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन

रांची। संगिनी ग्रुप द्वारा रातू रोड इन्द्रपुरी में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सावन गीतों, हरे रंग के परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने जमकर खुशियाँ मनाई। ​कार्यक्रम में सावन थीम पर आधारित डांस, हॉजी और कई मनोरंजक गेम्स खेले

सावन
रांची। संगिनी ग्रुप द्वारा रातू रोड इन्द्रपुरी में भव्य सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सावन गीतों, हरे रंग के परिधानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच महिलाओं ने जमकर खुशियाँ मनाई।
​कार्यक्रम में सावन थीम पर आधारित डांस, हॉजी और कई मनोरंजक गेम्स खेले गए।
लकी कूपन और प्रश्नोत्तर के आधार पर निशा सुल्तानिया को सावन क्वीन चुना गया जबकि निशा सिन्हा सावन चैंपियन बनीं। इसके अलावा आरती सिंह को प्रथम सावन सखी और प्रियंका सिंह को द्वितीय सावन सखी का खिताब मिला।
​विभिन्न गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुनीता, करुणा किरण, आरती, ममता, प्रियंका, निशा, मनीषा को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
​समारोह का मंच संचालन आशा किरण और सीमा साहू ने कुशलतापूर्वक किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा साहू, आंचल, निशा, सुनीता, मंजू, भारती सिंह और करुणा किरण, रेखा अर्पिता और उमा का विशेष योगदान रहा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.