कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की साजिश नाकाम की, एनकाउंटर में एक अपराधी घायल

कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को

एनकाउंटर

अपनी भाषा में पढ़ें

कोडरमा पुलिस ने बैंक लूट की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया. तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा इलाके में सोमवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे चौथे अपराधी को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी है.कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने मुठभेड़ होने की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार कोडरमा पुलिस को हजारीबाग पुलिस से इनपुट मिला था कि कुछ अपराधी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में लूट की योजना को अंजाम देने के लिए इंदरवा इलाके में जुटे हैं. सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. इसी दौरान पुलिस की अपराधियों से मुठभेड़ हो गयी. पुलिस ने सन्नी कुमार, अतुल कुमार और अमन राज को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के आने की भनक मिलते ही गिरोह का एक सदस्य प्रिंस पांडेय उर्फ बाबा मौके से भागने लगा. पुलिस के मुताबिक पीछा किये जाने के दौरान उसने पुलिस टीम पर करीब पांच राउंड फायरिंग की. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें प्रिंस पांडेय के दाहिने पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. घायल प्रिंस पांडेय को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है.

तीन पिस्टल और 15 कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन अवैध पिस्तौल, पांच मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. इसके अलावा उनके मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं.मोबाइल की शुरुआती जांच में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की रेकी से संबंधित वीडियो और तस्वीरें मिलने की बात सामने आयी है. इससे पुलिस को आशंका है कि गिरोह बैंक को निशाना बनाने की तैयारी में था.

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और बैंक लूट की साजिश के पीछे किसका हाथ है.

also read : धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *