विधानसभा घेराव के दौरान छात्र की तबीयत बिगड़ी, प्रशासन ने भेजा अस्पताल

रांची : राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहे विधानसभा घेराव के दौरान एक अप्रिय स्थिति सामने आई। भीषण गर्मी, भारी भीड़ और लगातार हो रहे प्रदर्शन के बीच एक आंदोलनकारी छात्र की अचानक तबीयत काफी

विधानसभा घेराव

रांची : राजधानी रांची में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर चल रहे विधानसभा घेराव के दौरान एक अप्रिय स्थिति सामने आई। भीषण गर्मी, भारी भीड़ और लगातार हो रहे प्रदर्शन के बीच एक आंदोलनकारी छात्र की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई। छात्र की हालत खराब होते देख मौके पर मौजूद साथी अभ्यर्थियों ने तुरंत शोर मचाया और प्रशासन से चिकित्सा सहायता की मांग की।

Read More : JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार, CID जांच में बड़ा कदम

छात्रों ने की आंदोलन स्थल पर एंबुलेंस और मेडिकल टीम की मांग

घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीमार छात्र को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। इस बीच आंदोलनकारी छात्रों ने मांग उठाई है कि प्रदर्शन स्थल पर हजारों की संख्या में छात्र जमा हैं, ऐसे में किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति (Health Emergency) से निपटने के लिए मौके पर स्थाई रूप से एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम की तैनाती की जानी चाहिए।

चप्पे-चप्पे पर बनी हुई है प्रशासनिक हलचल

उल्लेखनीय है कि JPSC और JSSC परीक्षा विवाद को लेकर हजारों छात्र सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए निकले थे। जगन्नाथपुर मंदिर के पास पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प और भारी बैरिकेडिंग के बीच माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास कर रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *