रांची: सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म जयंती के मौके पर आज शनिवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी एसोसिएशन द्वारा हरमू के पटेल पार्क स्थित सरदार पटेल जी के आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहे सरदार पटेल का देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा है। आजादी के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक सैकड़ों देसी रियासतों को एकजुट करना था।
साथ ही संकल्प लिया गया कि सरदार पटेल का देश के प्रति एकता एवं अखंडता को अक्षुण रखाने के सिद्धांत को अक्छरतः हमलोग पालन करेंगे और राष्ट्र में बढ़ रहे विध्वंस कारी विचारों का हम लोग विरोध करेंगे।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
रूप से पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा डॉ. आर. के. राय, धीरज खत्री, कामेश्वर सिंह, प्रवीण कुमार झा, राजीव कुमार, निशिकांत पांडेय, इंजीनियर एस. खान, पंकज सोनी आदित्य नाथ मिश्रा सहित कॉलोनी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


