धुर्वा डैम से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हटिया (धुर्वा) डैम से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।
बरामद

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित हटिया (धुर्वा) डैम से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव डैम के उस हिस्से में मिला, जहां पारंपरिक रूप से मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। जलकुंभी और पानी के बीच शव को तैरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग डैम किनारे पहुंच गए।

Read More : हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मौत के बाद परिजनों को ₹49.76 लाख का मुआवजा

स्थानीय गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला गया शव

घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया गया।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, शव कुछ दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत डूबने से हुई हो सकती है या शव पानी के बहाव के साथ इस स्थान तक पहुंचा हो। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों से शव का मिलान कर रही है, ताकि मृतक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *