हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मौत के बाद परिजनों को ₹49.76 लाख का मुआवजा

हजारीबाग जिले के निवासी दिवंगत प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार महतो के परिवार को सहायता राशि मिली है।
प्रवासी मजदूर

हजारीबाग : हजारीबाग जिले की जोबार पंचायत के बंदखारो निवासी दिवंगत प्रवासी मजदूर प्रदीप कुमार महतो के परिवार को 49.76 लाख रुपये की सहायता राशि मिली है। यह राशि मृतक की पत्नी, माता-पिता और बेटी के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी गई है। प्रदीप कुमार महतो की मौत 18 मार्च 2026 को ओमान में एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी। बताया गया कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और इलाज कराने के बाद पैदल अपने कैंप वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More : सावन का पहला सोमवार बेहद खास, जानें पूजा और अभिषेक की विधि

40 लाख की सहमति के बाद मिली ₹49.76 लाख की राशि

प्रवासी हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने बताया कि लगातार प्रयासों के बाद उनकी उपस्थिति में मृतक के परिजनों और जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी के बीच 40 लाख रुपये की सहायता राशि देने पर सहमति बनी थी। उन्होंने कहा कि बाद में 40 लाख रुपये के बजाय कुल 49.76 लाख रुपये की राशि मृतक के माता-पिता, पत्नी और बेटी के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर कर दी गई। सिकन्दर अली के अनुसार, यह सहायता राशि मृतक के पूरे परिवार के भविष्य के लिए एक बड़ा सहारा बनेगी।

परिवार ने सहयोग करने वालों का जताया आभार

मुआवजा राशि मिलने के बाद मृतक प्रदीप कुमार महतो के परिजनों ने जावावी पावरटेक इंजीनियरिंग कंपनी के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार ने प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली, महेंद्र महतो और इस मामले में सहयोग करने वाले अन्य लोगों को भी धन्यवाद दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *