रांची। कम उम्र में अपनी असाधारण संगीत प्रतिभा के दम पर पहचान बना रहे रांची के नैतिक कुमार आज के उभरते हुए बाल संगीतकार, बहु-वाद्ययंत्र वादक और संगीत निर्माता के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज लंदन से ग्रेड-6 पियानो प्रमाणपत्र उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्राप्त किया है तथा बेस्ट कीबोर्डिस्ट अवॉर्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। वर्तमान में वे ट्रिनिटी कॉलेज लंदन से ग्रेड-7 पियानो की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
नैतिक ने कम आयु में ही संगीत रचना,संगीत संयोजन और संगीत निर्माण के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली परिचय दिया है। वे लॉजिक प्रो एक्स की सहायता से पेशेवर स्तर पर मिक्सिंग एवं मास्टरिंग का कार्य करते हैं तथा विभिन्न शैलियों में मौलिक संगीत का सृजन करते हैं। पियानो, कीबोर्ड, गिटार, बांसुरी, मैंडोलिन, हारमोनियम, मेलोडिका और माउथ ऑर्गन सहित अनेक वाद्ययंत्रों पर उनकी अच्छी पकड़ है।
नैतिक कुमार के संगीत निर्देशन में कई भजन एल्बम तैयार होकर रिलीज़ हो चुके हैं, जिन्हें श्रोताओं का भरपूर स्नेह और सराहना मिली है। अपनी रचनात्मक सोच, मंचीय प्रस्तुतियों, अनुशासित अभ्यास और निरंतर सीखने की लगन के बल पर वे भारतीय संगीत जगत में अपनी अलग और विशिष्ट पहचान स्थापित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं। समाजसेवी सह डब्ल्यू आई सी सी आई की वॉइस प्रेसिडेंट वीणा श्री ने कहा कि नैतिक कम उम्र में बहुत अच्छा कर रहा है आने वाला कल का स्टार है।
also read : हजारीबाग के प्रवासी मजदूर की मौत के बाद परिजनों को ₹49.76 लाख का मुआवजा
;




