पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच का सावन मिलन 22 अगस्त को, 250 महिलाएं होंगी शामिल

महिला मंच, पंजाबी हिंदू बिरादरी झारखंड की ओर से आगामी 22 अगस्त को भव्य सावन मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
पंजाबी हिंदू बिरादरी

रांची : महिला मंच, पंजाबी हिंदू बिरादरी झारखंड की ओर से आगामी 22 अगस्त यानी शनिवार को भव्य सावन मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम लाला लाजपत राय पथ स्थित पंजाबी भवन में दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। मंच की महासचिव मीनू मेहरा ने बताया कि सावन मिलन समारोह में बिरादरी की करीब ढाई सौ महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान तंबोला के साथ कई अन्य खेल और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Read More : सावन का पहला सोमवार बेहद खास, जानें पूजा और अभिषेक की विधि

तंबोला के साथ हाई-टी की भी होगी व्यवस्था

मंच की अध्यक्ष शालिनी जुल्का ने बताया कि कार्यक्रम के लिए नैना तनेजा को चेयरपर्सन मनोनीत किया गया है। नैना तनेजा ने बताया कि सावन मिलन समारोह के समापन के बाद महिलाओं के लिए हाई-टी की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में बिरादरी की महिलाओं की भागीदारी के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।

कार्यकारिणी बैठक में लिए गए कई निर्णय

सावन मिलन समारोह से जुड़े निर्णय पंजाबी भवन में आयोजित महिला मंच की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए। बैठक में बिरादरी के बैनर तले सेवा कार्यों के लिए एक एनजीओ बनाने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा मासिक अमृतवाणी पाठ को पूर्व की तरह प्रत्येक माह जारी रखने पर सहमति बनी। बैठक में यह भी तय किया गया कि महिला मंच की कार्यकारिणी में केवल उन्हीं महिलाओं को शामिल किया जाएगा, जो पंजाबी हिंदू बिरादरी की सदस्य हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं रहीं मौजूद

बैठक में मंच की अध्यक्ष शालिनी जुल्का, महासचिव मीनू मेहरा, ज्योति चावला, बबिता खन्ना, विजया अजमानी, सीमा उग्गल, नैना तनेजा, अनीता सखूजा, वीणा माकन, पूनम माकन, नेहा माकन, अंजू गिरधर, निधि नागपाल, कोमल गकखड़, मंजू माकन, प्रिया कठपाल और श्रुति मिढ्ढा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने विचार रखे। 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *