खूंटी जेल के पीछे धान के खेत में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

खूंटी: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा इलाके में मंगलवार सुबह धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव खूंटी जेल के पीछे स्थित धान के खेत में मिला। मृतक की पहचान अमृतपुर मोहल्ला

धान के खेत में मिला व्यक्ति का शव

अपनी भाषा में पढ़ें

खूंटी: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कदमा इलाके में मंगलवार सुबह धान के खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव खूंटी जेल के पीछे स्थित धान के खेत में मिला। मृतक की पहचान अमृतपुर मोहल्ला निवासी जॉन बलमुचू के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सोमवार शाम से लापता थे जॉन बलमुचू

जानकारी के अनुसार, जॉन बलमुचू सोमवार को कदमा इलाके में अपने एक परिचित के घर गए थे। वहां से देर शाम निकलने के बाद वह घर नहीं लौटे। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने खूंटी जेल के पीछे धान के खेत में उनका शव देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

खूंटी थाना प्रभारी बाबूवंशी साव ने बताया कि मृतक के भाई ने पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी थी। भाई के अनुसार, जॉन बलमुचू नियमित रूप से शराब का सेवन करते थे और शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ जाती थी।

थाना प्रभारी के मुताबिक, जिस खेत में शव मिला है, वहां पानी भरा हुआ था। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कहीं वह खेत में गिर तो नहीं गए थे। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

also read : रांची के हेहल सोहराय जतरा में शामिल हुए संजय सेठ, बहनों को किया सम्मानित

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *