रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, अशोक आश्रम और पुराना विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई

रांची नगर निगम की ओर से सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
पुराना विधानसभा क्षेत्र

रांची : रांची नगर निगम की ओर से सार्वजनिक मार्गों और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अरगोड़ा स्थित अशोक आश्रम के समीप और पुराना विधानसभा क्षेत्र के पास अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Read More : रांची में 8 अगस्त को सखुआ महोत्सव, नगर निगम लगाएगा 10 हजार पौधे

अभियान के दौरान अशोक आश्रम के समीप सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से बनाई गई स्थायी बाउंड्री वॉल और अन्य अतिक्रमणकारी संरचनाओं को ध्वस्त कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं, पुराना विधानसभा क्षेत्र के समीप सरकारी भूमि पर बनाई गई पांच अवैध अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया।

अशोक आश्रम के पास हटाई गई अवैध बाउंड्री वॉल

नगर निगम की टीम ने अरगोड़ा स्थित अशोक आश्रम के पास सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से निर्मित स्थायी बाउंड्री वॉल को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान अन्य अतिक्रमणकारी ढांचों को भी हटाया गया, जिससे सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया जा सके। नगर निगम के अनुसार, सार्वजनिक रास्तों को नागरिकों के लिए सुरक्षित और सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

पुराना विधानसभा क्षेत्र में पांच अस्थायी ढांचे हटाए

नगर निगम ने पुराना विधानसभा क्षेत्र के समीप सार्वजनिक भूमि पर बनाई गई पांच अवैध अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया। निगम ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्तियों और सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। नगर निगम के अनुसार, नागरिकों की सुविधा, यातायात को सुगम बनाने और शहर के व्यवस्थित विकास को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। नगर निगम ने लोगों से सार्वजनिक भूमि और मार्गों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है। साथ ही शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *