रांची के सामुदायिक भवन होंगे व्यवस्थित और जनोपयोगी, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

रांची नगर निगम शहर में निगम स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों को व्यवस्थित, सुरक्षित और आम लोगों के लिए अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में काम कर रहा है।
नगर आयुक्त

रांची : रांची नगर निगम शहर में निगम स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों को व्यवस्थित, सुरक्षित और आम लोगों के लिए अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में शनुवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निगम के अधिकारियों के साथ वार्ड संख्या-44 के दरजी मोहल्ला स्थित जलसा सामुदायिक भवन और वार्ड संख्या-45 के उर्स मैदान, डोरंडा स्थित सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया।

Read More : रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, अशोक आश्रम और पुराना विधानसभा क्षेत्र में कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने दोनों भवनों की वर्तमान स्थिति, आसपास की जमीन और वहां हुए अतिक्रमण का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

जलसा सामुदायिक भवन में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश

लगभग 24 डिसमिल भूमि पर बने जलसा सामुदायिक भवन का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त ने भवन की स्थिति और आसपास के क्षेत्र में हुए अतिक्रमण की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को भवन का सौंदर्यीकरण, रंग-रोगन और बाकी सिविल कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि भवन को आम नागरिकों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराया जा सके। नगर आयुक्त ने बाजार शाखा के अधिकारियों को भवन की छत पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स तत्काल हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा भवन परिसर में पार्किंग, पेयजल, शौचालय और अन्य जरूरी नागरिक सुविधाएं विकसित करने को कहा गया। उन्होंने भवन के आसपास के मार्गों और सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों एवं अतिक्रमण को भी पूरी तरह हटाने का निर्देश दिया।

उर्स मैदान की जमीन से हटेगा अतिक्रमण

इसके बाद नगर आयुक्त ने वार्ड संख्या-45 में डोरंडा स्थित उर्स मैदान के पास सरकारी भूमि पर बने सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को बचे हुए सिविल कार्यों को जल्द पूरा करने और लगभग 1 एकड़ 30 डिसमिल भूमि पर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। नगर आयुक्त ने उक्त भूमि पर बड़े स्तर पर बनाए गए अस्थायी ढांचों, खटाल, गैराज, गोदाम और अन्य अतिक्रमण को पूरी तरह हटाने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए इस भूमि पर जनकल्याणकारी योजनाएं विकसित करने की बात कही।

ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ेंगे सामुदायिक भवन

नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि शहर में निगम के स्वामित्व वाले सामुदायिक भवनों को चरणबद्ध तरीके से सक्रिय किया जाएगा। इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं विकसित कर इन्हें ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से नागरिकों को सामुदायिक भवनों की बुकिंग में पारदर्शी और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक सहित अभियंत्रण शाखा, बाजार शाखा, भू-संपदा शाखा और इंफोर्समेंट शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *