रांची : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने आज यानी गुरुवार को रामकृपाल कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग की टीम रांची और बिहार के बेगूसराय स्थित कंपनी के कार्यालयों में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इस सर्वे में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े अन्य ठेकेदारों को भी शामिल किया गया है। आयकर विभाग की टीम कंपनी के कारोबार और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
Read More : सावन के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजा ‘बोल बम’
रामकृपाल कंस्ट्रक्शन का ठेकेदारी कारोबार झारखंड और बिहार के अलावा देश के कई राज्यों में फैला हुआ है। कंपनी मुख्य रूप से सड़क, भवन और पुल निर्माण का काम करती है। कंपनी के साथ करीब एक दर्जन से अधिक छोटे ठेकेदार भी जुड़े हुए हैं। आयकर विभाग का सर्वे जारी है और जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।



