रांची। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजधानी रांची में छात्रों ने खुशी जताई। शहर के मेन रोड पर बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और इसे अपने लंबे संघर्ष की जीत बताया।
इस दौरान छात्रों ने NEET पेपर लीक से प्रभावित अभ्यर्थियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार जरूरी है।
छात्रों ने कहा कि यह केवल किसी एक व्यक्ति के इस्तीफे का मामला नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार अब परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
मेन रोड पर मौजूद छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी खुशी का इजहार किया और आंदोलन के दौरान साथ देने वाले सभी छात्रों, अभिभावकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों के हितों की रक्षा के समर्थन में नारे भी लगाए गए
अ




