रांची में 25 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को उनके घर के निकट निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगर निगम के अनुसार, 15वें वित्त आयोग मद के तहत वित्तीय

अर्बन आयुष्मान

रांची : रांची नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को उनके घर के निकट निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नगर निगम के अनुसार, 15वें वित्त आयोग मद के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक कुल 47 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन को स्वीकृति मिली है, जिनमें वर्तमान में 25 केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नगर निगम का कहना है कि शेष स्वीकृत केंद्रों को भी जल्द शुरू करने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है।

22 नए केंद्रों पर तेजी से काम

नगर निगम के अनुसार, 10 नए अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं 12 अन्य केंद्रों के लिए उपयुक्त स्थानों का चयन कर लिया गया है। इन सभी केंद्रों के शुरू होने के बाद शहर के अधिक से अधिक नागरिकों को अपने घर के पास स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

निःशुल्क मिल रही हैं कई स्वास्थ्य सुविधाएं

अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नागरिकों को पूरी तरह निःशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा सामान्य बीमारियों का उपचार, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। नगर निगम का उद्देश्य समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है।

नागरिकों से की गई अपील

रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकट स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उपलब्ध निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण कराकर स्वयं एवं अपने परिवार को स्वस्थ रखने में सहयोग करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *