14वीं JPSC परीक्षा में कथित अनियमितता, TDPL मैनेजर अभय तिवारी गिरफ्तार

रांची।गोड्‌डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को CID ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सरकारी नौकरी में आने से पहले वह TDPL कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था और JSSC-JPSC की कई

परीक्षा

रांची।गोड्‌डा के पोड़ैयाहाट प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज कुमार तिवारी को CID ने मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सरकारी नौकरी में आने से पहले वह TDPL कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था और JSSC-JPSC की कई परीक्षाओं में सफलता हासिल की।

शिकायत के अनुसार, अभय तिवारी ने PGT, JSSC CGL, ACF PT, MRO PT और FSO समेत कई परीक्षाएं पास की हैं। इन परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के आरोपों की CID जांच कर रही है।


सूत्रों के अनुसार, CID ने पोड़ैयाहाट के बांझी रोड स्थित उसके किराए के मकान पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान करीब 5 लाख रुपये नकद बरामद होने की भी सूचना है। CID की पूछताछ में परीक्षा सिंडिकेट से जुड़े कई अहम नाम सामने आने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *